रायगढ़। सीजी रिपोर्ट मीडिया ग्रुप फेसबुक वॉल पर रायगढ़ विधानसभा को लेकर कांग्रेस प्रत्याशी हेतु पिछले दो-तीन दिन से चुनावी सर्वे जारी है, जिसमें शहर के प्रख्यात चेहरा रामचंद्र शर्मा नंबर एक पर बने हुए हैं।
विधानसभा चुनाव के अभी दो वर्ष बाकी हैं, लेकिन राजनीतिक सक्रियता को देखते हुए कई मीडिया ग्रुप सक्रिय हो गए हैं। इनमें से एक सीजी रिपोर्ट सोशल मीडिया पर ऑनलाइन सर्वे करवा रहा है। जिसमें सीजी रिपोर्ट ने अपने फेसबुक वॉल पर रायगढ़ विधानसभा से कांग्रेस के दावेदार के रूप में प्रकाश नायक, अरुण गुप्ता व रामचंद्र शर्मा की फोटो व नाम देकर जनता से राय मांगी है। साथ ही किसी अन्य प्रत्याशी के लिए भी यदि समर्थन है, तो नाम दे सकते हैं। पिछले तीन दिनों से चल रहे इस सर्वे की चर्चा रायगढ़ शहर के लगभग सभी के पास पहुंच चुकी है। जहां तक सर्वे की बात है, खबर लिखे जाने तक सर्वे में 313 लोगों ने अपना मत प्रकट किया है। जिसमें शहर के प्रख्यात शिक्षाविद् व समाजसेवी, जिन्होंने हाल ही में कांग्रेस प्रवेश किया है, वह करीब 45 प्रतिशत से अधिक मत लेकर अव्वल नंबर पर बने हुए हैं। साथ ही दूसरे स्थान पर कांग्रेस नेता जयंत ठेठवार करीब 20 प्रतिशत मत लेकर बने हुए हैं। इसके अलावा तीसरे नंबर पर विभाष सिंह ठाकुर, प्रकाश नायक एवं उसके बाद अरुण गुप्ता, अनिल अग्रवाल चीकू, सलीम नियारिया आदि के लिए भी कुछ लोगों ने मत दिया है। इस सर्वे के आने के बाद लोगों में चुनावी चर्चा पर बहस छिड़ गई है। रायपुर के प्रोफाइल वाले इस मीडिया ग्रुप ने खरसिया विधानसभा के लिए भी सर्वे निकाला हुआ है। जिसमें महेश साहू, कमल गर्ग
Author Profile

Latest entries
RAIGARHNovember 20, 20263 दिसंबर को मनाया जाएगा अंतराष्ट्रीय दिव्यांग दिवस,खेलकूद एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का होगा आयोजन
RAIGARHNovember 20, 2026अटल आरोग्य लैब से 32 हजार से अधिक मरीजों को मिला लाभ, 134 प्रकार की जांच सहित ग्रामीण स्वास्थ्य केंन्द्रो तक पहुंच रही आधुनिक सुविधा
RAIGARHNovember 20, 2026अवैध धन भंडारण और परिवहन पर प्रशासन की बड़ी निगरानी, जिले में अब तक 01हजार 876 क्विंटल धान जप्त
RAIGARHNovember 20, 2026पुसौर में विकास कार्यों का कलेक्टर ने किया औचक निरीक्षण
