लोईंग में 10 बिस्तरीय नशामुक्ति केंद्र संचालित, 24 घंटे निःशुल्क उपचार और परामर्श की सुविधा
रायगढ़, 18 नवम्बर 2026/ युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों से बचाने और नशे की लत से जूझ रहे लोगों को उपचार के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से बुधवार को विकासखंड लोईंग के आयुष्मान आरोग्य मंदिर ननसिया में आयोजित स्वास्थ्य शिविर में नशामुक्ति को लेकर विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान आम नागरिकों को लोईंग में संचालित नशामुक्ति केंद्र की सुविधाओं, उपचार और परामर्श व्यवस्था की जानकारी दी गई। शिविर में 18 लोगों की गैर-संचारी रोगों (एनसीडी) से संबंधित स्क्रीनिंग की गई। वहीं 3 गर्भवती महिलाओं तथा परिवार नियोजन के 5 हितग्राहियों की स्क्रीनिंग के साथ आवश्यक काउंसलिंग भी की गई। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने लोगों को बताया कि लोईंग में 10 बिस्तरीय नशामुक्ति केंद्र संचालित है, जहां 24 घंटे निःशुल्क उपचार की सुविधा उपलब्ध है। यहां शराब, तंबाकू, सिगरेट और अन्य नशीले पदार्थों की लत से प्रभावित लोगों को चिकित्सकीय उपचार के साथ विशेषज्ञ परामर्श दिया जाता है।
उपचार के साथ पुनर्वास पर भी ध्यान
नशामुक्ति केंद्र में डॉक्टर एवं नर्सिंग स्टाफ की देखरेख में मेडिकल डिटॉक्सिफिकेशन, काउंसलिंग और आवश्यक उपचार की व्यवस्था है। मरीजों के शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य में सुधार के लिए योग, ध्यान, व्यायाम और संतुलित पौष्टिक आहार की सुविधा भी दी जाती है। साथ ही मरीजों और उनके परिजनों की गोपनीयता का ध्यान रखते हुए परामर्श दिया जाता है। उपचार के बाद दोबारा नशे की लत से बचाने के लिए फॉलोअप और मार्गदर्शन की व्यवस्था भी है।
कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी के दिशा-निर्देशन तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अनिल कुमार जगत एवं जिला कार्यक्रम प्रबंधक सुश्री रंजना पैकरा के मार्गदर्शन में आयोजित इस गतिविधि में जिला नोडल अधिकारी एनसीडी डॉ. जावेद मरीकर एवं डीपीएचएन एनसीडी सलाहकार डॉ. सीमा बरेठ ने स्वास्थ्य शिविर का निरीक्षण किया। स्वास्थ्य विभाग ने आम नागरिकों, विशेषकर युवाओं और उनके परिजनों से अपील की है कि नशे की लत को छिपाने या नजरअंदाज करने के बजाय समय पर उपचार लें। लोईंग स्थित नशामुक्ति केंद्र में निःशुल्क उपचार एवं परामर्श की सुविधा का लाभ उठाएं।
Author Profile

Latest entries
RAIGARHNovember 20, 20263 दिसंबर को मनाया जाएगा अंतराष्ट्रीय दिव्यांग दिवस,खेलकूद एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का होगा आयोजन
RAIGARHNovember 20, 2026अटल आरोग्य लैब से 32 हजार से अधिक मरीजों को मिला लाभ, 134 प्रकार की जांच सहित ग्रामीण स्वास्थ्य केंन्द्रो तक पहुंच रही आधुनिक सुविधा
RAIGARHNovember 20, 2026अवैध धन भंडारण और परिवहन पर प्रशासन की बड़ी निगरानी, जिले में अब तक 01हजार 876 क्विंटल धान जप्त
RAIGARHNovember 20, 2026पुसौर में विकास कार्यों का कलेक्टर ने किया औचक निरीक्षण
